आरटीआई हेल्पलाईन: 1. दिल्ली: 09718100180 2. गुजरात: 09924085000

7. रोजगार गारंटी के तहत मांगे गये काम का विवरण

    सेवा में, 
    लोक सूचना अधिकारी
    (विभाग का नाम)
    (विभाग का पता)

    विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

    महोदय,
    मै.....................ग्राम का निवासी हूं। मैने एन.आर.ई.जी.ए. के तहत रोजगार के लिये आवेदन किया था। मेरा जॉब कार्ड संख्या................है। इस सम्बंध् में निम्न विवरण प्रदान करें:

    1. आपके रिकॉर्ड के मुताबिक मेरे आवेदन पर क्या कार्यवाही की गई है? क्या मुझे काम दिया गया? यदि हां तो निम्नलिखित सूचनाएं उपलब्ध् कराएं:
    क. कार्य का नाम
    ख. काम दिये जाने की तारीख
    ग. काम की स्थिति (चालू है या समाप्त हो गया)
    घ. आवेदन करने बाद मुझे कितने दिन का काम दिया जा चुका है
    ड. काम के बदले भुगतान की गई राशि
    च. राशि का भुगतान किस तारीख को किया गया
    छ. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां मेरे भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज है

    2. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत काम के लिये आवेदन करने के कितने दिनों के अन्दर काम मिल जाना चाहिए? इससे सम्बंधित नियमों/आदेशों/दिशानिर्देशों की प्रमाणित प्रति उपलब्ध् कराएं।

    3. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत काम के लिये आवेदन करने के कितने दिनों तक काम नहीं उपलब्ध् करा पाने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है?

    4. आपके रिकॉर्ड के अनुसार क्या मुझे बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए? यदि हां तो क्या मुझे बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा? यदि हां तो इससे सम्बंधित निम्नलिखित सूचनाएं दें:
    क. कब से दिया जा रहा है तारीख बताएं
    ख. कितनी राशि का भुगतान किया जा चुका है, तिथिवार विवरण दें
    ग. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां मेरे भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज है

    5. मेरे गांव में जिन लोगों को जॉब कार्ड दिया गया है उनमें से कितने लोगों ने काम देने का आवेदन किया है उसकी सूची निम्नलिखित सूचनाओं के साथ उपलब्ध् कराएं:
    क. आवेदक का नाम व पता
    ख. आवेदन करने की तारीख
    ग. दिए गये कार्य का नाम
    घ. कार्य दिए जाने की तारीख
    ड. कार्य के लिए भुगतान की गई राशि व भुगतान की तारीख
    च. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां इनके भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज हैं
    छ. यदि काम नहीं दिया गया है तो क्यों?
    ज. क्या उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है?
    6. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत तय समय सीमा काम या बेरोजगारी भत्ता नहीं देने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी और कब तक?

    मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
    या
    मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

    यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

    भवदीय

    नाम:
    पता:
    फोन नं:

    संलग्नक:
    (यदि कुछ हो)