आरटीआई हेल्पलाईन: 1. दिल्ली: 09718100180 2. गुजरात: 09924085000

13. यूनिफॉर्म/किताबों के वितरण का विवरण

    सेवा में,
    लोक सूचना अधिकारी
    (विभाग का नाम)
    (विभाग का पता)

    विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

    महोदय,
    ................................स्थित विद्यालय के सम्बंध् में निम्नलिखित सूचनाएं उपलब्ध् कराएं:

    1.  क्या वर्ष .................... एवं वर्ष ......................... के लिए उपरोक्त विद्यालय में छात्रों को यूनिफॉर्म/किताबें वितरित कर दी गई है? यदि हां तो कितने छात्रों को वितरित की गई है? जिन छात्रों को यूनिफॉर्म/किताबें दी गई है उनकी सूची निम्न विवरण के साथ दें:
    (क) छात्रा का नाम
    (ख) यूनिफार्म/किताबें किस तारीख को दी गई
    (ग) छात्रों द्वारा यूनिफार्म/किताबें प्राप्ति के रजिस्टर की प्रतिलिपि

    2. यदि यूनिफार्म/किताबें वितरित नहीं की गई हैं तो निम्नलिखित विवरण उपलब्ध् कराएं:
    (क) अभी तक यूनिफार्म क्यों नहीं बांटी गई?
    (ख) नियमों के अनुसार सत्रा शुरू होने के कितने समय के अन्दर यूनिफार्म वितरित कर दिया जाना चाहिए?
    (ग) यूनिफार्म वितरण को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किन अधिकारियों की थी? उनके नाम व पद बताएं?

    3. विद्यालयों में यूनिफार्म/किताबों के बांटे जाने के सम्बंध् में सरकार/शासन की ओर से जारी किये गये सभी शासनादेशों/दिशानिर्देशों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध् कराएं।

    4.  अब तक यूनिपफार्म/किताबों के नहीं बांटे जाने के कारण छात्रों को जो परेशानी हुई है उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम व पद बताएं? इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? यह कार्रवाई कब तक की जाएगी?

    5. छात्रों को यूनिफार्म/किताबें कब तक मिल जाएगी?

    मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
    या
    मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

    यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

    भवदीय

    नाम:
    पता:
    फोन नं:

    संलग्नक:
    (यदि कुछ हो)